तीर्थयात्रियों के लिए दिशानिर्देश किया गया जारी

सऊदी में तीर्थयात्रियों के लिए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। इस बात की जानकारी दी गई है कि अगर कोई तीर्थ यात्री किसी धार्मिक स्थल पर जा रहा है तो उसे फेस मास्क जरूर पहनना चाहिए। सोमवार को ट्विटर के माध्यम से इस बात की जानकारी दी गई है।

सोमवार को ट्विटर के माध्यम से Saudi general security authority ने धार्मिक स्थल पर जाने वाली तीर्थ यात्रियों से अपील की है कि वह धार्मिक स्थल पर जाने की समय फेस मास्क जरूर पहने।

अपने साथ-साथ लोगों की सुरक्षा के लिए है जरूरी

तीर्थयात्रियों को इस बात का ख्याल रखना होगा कि धार्मिक स्थल पर वह अपने साथ-साथ लोगों की सुरक्षा के लिए मास्क पहनें। Grand Mosque, Noble Prophet’s Mosque और इनके प्रांगण में मास्क पहनना जरूरी है। तीर्थ यात्रियों को सुरक्षा के लिए इन नियमों का पालन जरूर करना चाहिए।