गलत तरीके से एंट्री देने का आरोप

सऊदी General Directorate of Public Security ने कहा है कि ऐसे कई लोगों के बारे में जानकारी मिली है जो हज परमिट के नाम पर लोगों के साथ धोका कर रहे हैं। कई ऐसे लोगों की जानकारी मिली है जो तीर्थ यात्रियों को बिना परमिट के ही मक्का में प्रवेश में मदद कर रहे हैं।

अधिकारियों के द्वारा यह जानकारी दी गई है कि अगर कोई व्यक्ति बिना अनुमति के और बिना हज परमिट के यात्रियों को मक्का में प्रवेश दिलाने की कोशिश कर रहा है तो उसे कड़ी सजा दी जाएगी।

मक्का में गलत तरीके से एंट्री दिलाने में मदद करने वालों के लिए अलर्ट

मक्का में तीर्थ यात्रियों को गलत तरीके से बिना परमिट की एंट्री दिलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। इस तरह की गलती करने वाले को 6 महीने की जेल और 50,000 riyals का जुर्माना लगाया जाएगा।

अधिकारियों ने यह भी कहा है कि अधिक संख्या में लोगों को प्रवेश की कोशिश कराने वाले लोगों पर अधिक जुर्माना लगाया जाएगा। जेल और जुर्माने के बाद प्रवासी को देश निकाला की भी सजा दी जा सकती है। इस तरह की हरकत करते अगर कोई पकड़ा जाता है तो तुरंत उसकी शिकायत पुलिस से करें।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>