सऊदी अरब के स्वास्थ्य मंत्रालय ने ‘Al-Tayyibat’ (नظام الطيبات) नाम के एक डाइट प्लान को लेकर बड़ी चेतावनी जारी की है। मंत्रालय ने कहा है कि यह सिस्टम पूरी तरह गलत और जानलेवा है, खासकर उन लोगों के लिए जिन्हें डायबिटीज है। इस गलत जानकारी की वजह से मरीजों की जान को खतरा हो सकता है।

🗞️: ईरान का बड़ा फैसला, Strait of Hormuz से गुजरने वाले जहाजों की फीस 60 दिनों के लिए माफ, अमेरिका के साथ हुआ समझौता

इस सिस्टम को चलाने वाले व्यक्ति का मानना था कि इंसुलिन खून में नहीं जाता बल्कि आंतों में निकलता है। इसी गलत सोच के आधार पर उसने डायबिटीज के मरीजों, खासकर टाइप 1 डायबिटीज वालों को इंसुलिन छोड़ देने और ज़्यादा चीनी खाने की सलाह दी। इससे मरीजों के शरीर में शुगर का लेवल बहुत ज़्यादा बढ़ गया।

जानलेवा साबित हो सकती है यह गलती

स्वास्थ्य मंत्रालय ने साफ किया है कि टाइप 1 डायबिटीज के मरीज अगर इंसुलिन लेना बंद करते हैं, तो उन्हें ‘डायबिटिक कीटोएसिडोसिस’ (DKA) हो सकता है। यह एक ऐसी इमरजेंसी स्थिति है जिसमें कुछ ही घंटों के अंदर मरीज की मौत हो सकती है।

इस सिस्टम को प्रमोट करने वाले डॉ. दिया अल-अवादि (Dr. Diaa Al-Awadi) एक मिस्र के डॉक्टर थे, जिनका मेडिकल लाइसेंस रद्द कर दिया गया था। उनकी मौत के बाद भी यह गलत जानकारी लोगों के बीच फैल रही थी।

मंत्रालय की ज़रूरी सलाह

  • किसी भी अनजानी डाइट या सिस्टम को डॉक्टर की सलाह के बिना फॉलो न करें।
  • दवाइयों की खुराक में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से ज़रूर मिलें।
  • अगर आपने पहले ही दवा कम कर दी है, तो तुरंत अस्पताल जाएं।
  • सही जानकारी के लिए मंत्रालय के ‘Live Healthy’ (عش بصحة) प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करें या 937 कॉल सेंटर पर संपर्क करें।
Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com