ईमाम का वीडियो तेजी से वायरल

सऊदी में एक पूर्व ईमाम का वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है जिसे कुछ लोग आपत्तिजनक बता रहे हैं और अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। अरब देशों समेत पूरी दुनिया से अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। कई लोग तो इमाम की कपड़े पर आपत्ति जताते दिख रहे हैं। यह वीडियो सउदी अरब के मक्का ग्रैंड मस्जिद के पूर्व इमाम Sheikh Adel Al Kalbani का है। आइए जानते हैं आखिर इस वीडियो में क्या है जो आते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा।

कैसा है ईमाम का ट्रेडिंग वीडियो? 

वीडियो में ईमाम हार्ले डेविडसन बाइक की सवारी करते दिख रहे हैं। उन्होंने टी शर्ट के ऊपर हाफ जैकेट पहन रखी है जिस पर कई तरह के डिजाइन बने हैं। वीडियो में वह काफी खुश दिख रहे हैं। उनके साथ खड़े व्यक्ति उन्हें विक्ट्री साइन दिखाने को कहता है तब वह हंसते हुए अपनी उंगलियों से ‘ वी ‘ बनाते भी दिख रहे हैं।

लोगों की मिलिजुली प्रतिक्रिया आई

बताते चलें कि उनके इस वीडियो को लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया सामने आई है। कुछ लोगों ने कहा है कि उनके परिधान में किसी तरह की परेशानी नहीं है और वह अपनी मर्जी से काम कर सकते हैं। कुछ लोगों ने कहा है कि उन्होंने केवल पारंपरिक परिधान नहीं पहने हैं, इसमें कोई खराबी नहीं है। वह अपनी मर्जी की बाइक चला सकते हैं। कुछ लोगों ने इसे शालीनता और सभ्यता का मजाक बताया है।

दरअसल, हमारी मानसिकता के अनुसार हम परिधान को व्यक्तित्व से जोड़कर देखते हैं, जो कि गलत है। हमें समझना होगा कि परिधान के बदल जाने से लोगों का मूल स्वभाव और उनके नैतिक मूल्यों में किसी तरह का बदलाव नहीं होता है।