सऊदी में आंतरिक मंत्रालय के Absher Business platform के द्वारा 7 सेवाओं के लिए नए शुल्क की जानकारी दी गई है। कहा गया है कि exit और reentry visa के अपडेट के लिए शुल्क में बदलाव किया जा रहा है।

विजा अपडेट शुल्क में कितना किया जाएगा बदलाव?

बताते चलें कि exit और reentry visa के अपडेट के लिए शुल्क में SR103.5 का बदलाव किया गया है। वहीं residency permit (Iqama) के लिए शुल्क में SR51.75 और फाइनल एग्जिट में SR70 का बदलाव किया जाएगा। इकामा अपडेट करने के लिए बदला हुआ शुल्क SR51.75 तय किया गया है। कर्मचारी रिपोर्ट के लिए यह शुल्क SR 28.75 और प्रवासी के पासपोर्ट इनफॉरमेशन अपडेट के लिए SR69 का शुल्क जमा करना होगा।

कहा गया है कि Absher platform के द्वारा कई तरह की सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। इसके अलावा अगर किसी प्रवासी का वीजा एक्सपायर होने वाला है तो उन्हें अपना वीजा जरूर अपडेट कर लेना चाहिए। जो व्यक्ति अपना वीजा अपडेट नहीं करता है उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>