सऊदी में रेजिडेंस परमिट यानी कि इकामा का वैध होना जरूरी है। Iqama की वैधता ही बताती है कि प्रवासी लीगल तरीके से सऊदी में रह रहा है। इसका इस्तेमाल ड्राइविंग लाइसेंस, सरकारी सेवाओं सहित जॉब प्राप्त करने में किया जाता है। प्रवासियों पर किस तरह का जुर्माना नहीं लगाया जाए इसके लिए जरूरी है कि उनका Iqama अपडेट होना चाहिए।

Online ही चेक कर सकते हैं Iqama Status

प्रवासियों के लिए इस बात की जानकारी दी गई है कि वह अपने इकामा की वैधता ऑनलाईन ही चेक कर सकते हैं। लेबर मंत्रालय के आधिकारिक वेबसाइट पर ईकामा की वैधता चेक की जा सकती है। इसके लिए उन्हें Iqama number और date of birth बताना होता है।

इसके अलावा Absher App के जरिए भी ईकामा की वैधता चेक की जा सकती है। इसके बाद सबसे पहले ऐप में log-in करना होगा जिसके लिए username या Iqama number की जरूरत होगी। लॉगिन करने के बाद ‘Query Iqama Expiry Service,’ पर क्लिक करें और मोबाईल स्क्रीन पर सभी डिटेल मिल जायेगा।

ऑफलाईन भी कर सकते हैं चेक

प्रवासी अपने नजदीकी Jawazat (passport office) जा सकते हैं और वहां से इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>