जल्द ही शुरू किया जाएगा Itikaf का पंजीकरण

सऊदी अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है कि Itikaf का पंजीकरण अगले सप्ताह से शुरू कर दिया जाएगा। दोनों मस्जिद के जनरल अथॉरिटी ने इस बात की जानकारी दी है कि पंजीकरण रमजान के सातवें दिन से शुरू कर दिया जाएगा।

बताते चलें कि Itikaf को पवित्र रमजान के आखिरी 10 दिनों में किया जाता है। तीर्थयात्रियों को शुरू में ही पंजीकरण कर लेना चाहिए। पंजीकरण की शुरुवात के बाद तब तक रजिस्ट्रेशन किया जायेगा जब तक कि सीट भर नहीं जाता है।

कैसे कर सकते हैं पंजीकरण?

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि इच्छुक तीर्थ यात्री स्टेट एजेंसी की वेबसाइट से पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण के लिए इच्छुक तीर्थ यात्री को कुछ जरूरी नियमों का पालन करना होगा। जैसे कि उन्हें ग्रैंड मस्जिद की सभी नियमों का पालन करना होगा।

मस्जिद में तीर्थ यात्रियों के लिए हर तरह की सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। उनके लिए स्काउट्स का भी अरेंजमेंट किया गया है ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो और उनकी यात्रा सुलभ हो।

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>