ईकामा के रिन्यूअल से जुड़ा एक नया बयान

जवजात ने सऊदी से बाहर फंसे प्रवासियों के ईकामा के रिन्यूअल से जुड़ा एक नया बयान दे दिया है। जवजात ने ट्विटर के माध्यम से यह बताया है कि अगर परिवार का मालिक सऊदी में है तो वह बाहर में फंसे किसी एक सदस्य के ईकामा का renewal करवा सकता है। 

passport department ने भी यह बयान दिया

वहीं passport department ने भी यह साफ कर दिया है कि सऊदी से बाहर फंसे लोगों के exit और  re-entry visa को Absher platform या Muqeem के जरिए पेमेंट करके एक्सटेंड करवाया जा सकता है। यानी कि आप इलेक्ट्रॉनिकली अपने वीजा की अवधि बढ़वा सकते हैं। 

‘Muqeem Digital Identity’ को भी प्रवासियों की सुविधा के लिए लांच किया गया

‘Muqeem Digital Identity’ को भी प्रवासियों की सुविधा के लिए लांच किया गया है। इसके जरिए ओरिजिनल आईडी ना होने पर डिजिटल कॉपी से ही काम चला लिया जाता है। इसे फोन में डाउनलोड करने के बाद बिना इंटरनेट के भी इस्तेमाल किया जा सकता है। 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।