सऊदी अरब के जनरल डायरेक्टरेट ऑफ पासपोर्ट्स यानी Jawazat ने विजिटर्स के लिए एक बड़ी राहत दी है। अब नागरिक और निवासी बहुत आसानी से किसी भी विजिटर का 10 अंकों वाला बॉर्डर नंबर ऑनलाइन पता कर सकते हैं। यह नंबर सऊदी में इकामा बनवाने, वीजा बढ़ाने या मेडिकल रिपोर्ट जैसे जरूरी सरकारी कामों के लिए बहुत काम आता है।

ऐसे पता करें बॉर्डर नंबर

अगर आप अपने Absher अकाउंट के जरिए जानकारी चाहते हैं, तो सबसे पहले अकाउंट में लॉग-इन करें। इसके बाद My Services में जाकर Inquiries पर क्लिक करें और फिर Passports सेक्शन चुनें। यहाँ New Workers and Visitors का विकल्प चुनकर आप आसानी से जरूरी बॉर्डर नंबर निकाल सकते हैं। यह तरीका उन लोगों के लिए बहुत मददगार है जिन्हें पहले दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे।

बिना Absher अकाउंट के कैसे चेक करें

अगर आपका अपना Absher अकाउंट नहीं है, तो भी घबराने की बात नहीं है। आप सीधे Query Border Number सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए गैर-जीसीसी (non-GCC) नागरिकों को अपना वीजा नंबर और वीजा जारी होने की तारीख डालनी होगी। वहीं जीसीसी नागरिकों को अपना नेशनल आईडी या पासपोर्ट नंबर डालना होगा। विभाग ने सलाह दी है कि सऊदी में प्रवेश करने के 24 से 72 घंटे बाद ही सिस्टम में यह नंबर अपडेट होता है, इसलिए एंट्री के तुरंत बाद परेशान न हों। साथ ही, जानकारी दर्ज करते समय वीजा की डिटेल्स और कैटेगरी सही से चेक कर लें ताकि कोई गलती न हो।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com