सऊदी अरब में रहने वाले प्रवासियों के लिए जनरल डायरेक्टरेट ऑफ पासपोर्ट्स यानी Jawazat ने एक बड़ी सुविधा दी है। अगर आपके Resident Identity (Iqama) पर आपका नाम अंग्रेजी में गलत छपा है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब आपके एम्प्लॉयर यानी कंपनी के मालिक घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से नाम की स्पेलिंग को दुरुस्त कर सकते हैं।
📰: Strait of Hormuz में तनाव बढ़ा, जहाजों की आवाजाही में भारी गिरावट, भारतीयों के लिए जारी हुआ अलर्ट।
ऐसे करें नाम में सुधार
इस प्रक्रिया के लिए कंपनी के मालिक को Muqeem पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। इसके बाद उन्हें संबंधित निवासी का इकामा नंबर डालकर उनकी रेजिडेंस फाइल को खोलना होगा। पासपोर्ट सर्विसेज सेक्शन के अंदर ही Translated Name Modification का विकल्प दिया गया है, जहाँ से नाम को सही किया जा सकता है।
एक बार जब Muqeem सिस्टम में जानकारी अपडेट हो जाती है, तो यह बदलाव Absher जैसे अन्य सरकारी प्लेटफॉर्म्स पर भी अपने आप दिखाई देने लगते हैं। यदि आप चाहें, तो सुधार के बाद नया इकामा प्रिंट करने का अनुरोध भी कर सकते हैं। यह सेवा अप्रैल 2024 से ही आधिकारिक तौर पर उपलब्ध है।
