भारत समेत कई देशों के यात्रियों को प्रवेश की अनुमति दे दी है

सऊदी ने भारत समेत कई देशों के यात्रियों को प्रवेश की अनुमति दे दी है। इतना ही नहीं कोरोना वायरस के कारण प्रतिबंधित देशों में फंसे प्रवासियों की वीजा की वैधता भी 31 जनवरी 2022 तक बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। जवजात ने बिना किसी शुल्क के वीजा की वैधता बढ़ाना भी शुरू कर दिया है।

आज कई प्रवासियों के वीजा की वैधता बढ़ी है

मिली जानकारी के अनुसार आज कई प्रवासियों के वीजा की वैधता बढ़ी है। ऐसे में अगर आप प्रतिबंधित देशों से आते हैं और आपका वीजा अब तक नहीं बढ़ाया गया है तो घबराने की बात नहीं है। जवजात ने यह सुनिश्चित किया है कि visit, iqamas, exit re-entry visas को 31 जनवरी 2022 तक बढ़ाया जाएगा। इस प्रक्रिया की शुरुवात कर दी गई है।

https://muqeem.sa/#/visa-validity/check के जरिए Exit Re-Entry visa की जांच की जा सकती है।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।