पवित्र काबा को नए किस्वह से ढका गया

सऊदी के पवित्र शहर मक्का में पवित्र तीर्थ काबा को शुद्ध रेशम से बने नया किस्वह से ढका गया। इसे हर साल वार्षिक हज तीर्थयात्रा के दौरान जब हाजी मक्का से अराफात यानी हज यात्रा के प्रारंभिक बिंदु पर जाते हैं तब बदला जाता है। लेकिन इस साल पहली मुहर्रम को यह काम किया गया।

क्या होता है “Kiswah” ?

“Kiswah” काबा को ढकने वाले काले पर्दे को कहा जाता है। इसे मक्का के Umm Al Joud में Kiswa फैक्ट्री ( जिसमे 240 लोग काम करते हैं ) में बनाया जाता है। इसे बनाने में करीब 670 किलोग्राम शुद्ध रेशम और 120 किलोग्राम सोने के धागे और 100 किलोग्राम चांदी के धागों का इस्तेमाल किया जाता है। कुरान की आयतों की सजावट सोने और चांदी के धागों से की जाती है। इसकी कीमत करीब 20 मिलियन सऊदी रियाल तक होती है।

इसे दुनिया की सबसे बड़ी सिलाई मशीन ( जो कि 16 मीटर लम्बा है ), उससे बनाया जाता है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।