सऊदी में काफी कम समय में COVID19 pandemic पर काफी हद तक सफलता हासिल कर ली थी

आंकड़ों पर गौर किया जाए तो सऊदी में काफी कम समय में COVID19 pandemic पर काफी हद तक सफलता हासिल कर ली थी। कई दिनों तक संक्रमण के मामले 50 से कम भी दर्ज किए जा रहे थे। हालांकि अभी फिलहाल सभी देशों का सिरदर्द बने COVID19 के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन ने सऊदी में भी तहलका मचा कर रख दिया है।

सऊदी किंग सलमान ने कहा शुक्रिया 

लेकिन संक्रमण को काबू करने की जद्दोजहद में जुटे कर्मचारी और सरकार के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करने वाले निवासियों की तारीफ तो बनती है। इसी बाबत सऊदी किंग सलमान ने दक्षिणी बॉर्डर पर डटे सिपाहियों सहित सभी निवासियों और प्रवासियों का शुक्रिया अदा किया है जो महामारी की इस लड़ाई में सभी का ढाल बनकर खड़े हैं और लोगों को सुरक्षा मुहैया करा रहे हैं।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।