सऊदी अरब में नौकरी करने वाले प्रवासियों के लिए काम के घंटों और ब्रेक को लेकर अहम जानकारी सामने आई है. सरकार ने साफ़ किया है कि किसी भी कर्मचारी से लगातार लंबे समय तक काम नहीं लिया जा सकता. यह नियम कर्मचारियों की सेहत और उनकी बुनियादी ज़रूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है ताकि वे अपनी सेहत का ध्यान रख सकें.

ब्रेक लेने का क्या नियम है?

Saudi Labor Law के आर्टिकल 101 के मुताबिक, कोई भी कर्मचारी लगातार 5 घंटे से ज़्यादा काम नहीं करेगा. इसके बाद उसे आराम, नमाज़ और खाने के लिए कम से कम 30 मिनट का ब्रेक देना ज़रूरी है. यह ध्यान रखना ज़रूरी है कि ब्रेक का यह समय कुल काम के घंटों में नहीं जोड़ा जाएगा.

कार्यस्थल पर रहने की समय सीमा क्या है?

नियमों के अनुसार, कोई भी कर्मचारी एक दिन में 12 घंटे से ज़्यादा अपने कार्यस्थल पर नहीं रहेगा. ब्रेक के दौरान कर्मचारी अपने मालिक या कंपनी के कंट्रोल में नहीं होता है. इन नियमों को लागू करने की पूरी ज़िम्मेदारी Saudi Ministry of Human Resources and Social Development (MHRSD) की है. यह नियम सभी प्रवासियों और स्थानीय कर्मचारियों पर लागू होते हैं.

Aanya

Aanya is Ex IndiaTV Journalist. She covers Expats oriented news, views and interviews With deep understanding of what Hindi Speaking people needs as updates in daily life to avoid fines, comply rules and stay updated.