करीब 17 हज़ार उल्लंघनकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है

सऊदी में लेबर समेत रेजिडेंस लॉ का उल्लंघन करने वाले लोगों की जांच चल रही है। इस जांच के दौरान करीब 17000 उल्लंघनकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों के द्वारा बताया गया है कि यह सारी गिरफ्तारी 1 सप्ताह के अंदर की गई है।

एक सप्ताह के अंदर residency, labor laws और border security regulations के 16,982 violators को गिरफ्तार किया गया है। आंतरिक मंत्रालय ने बताया है कि सुरक्षा अधिकारियों के साथ मिलकर 30 मार्च से लेकर 5 अप्रैल के बीच इन आरोपियों को पकड़ा गया है।

इतने आरोपियों की हुई है गिरफ्तारी

रेजिडेंस सिस्टम के 9,500 violators को गिरफ्तार किया गया है, border security rules के 5,020 और लेबर लॉ के 2,462 violators को गिरफ्तार किया गया है। वहीं बोर्ड पार करने की कोशिश कर रहे 1,613 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इसके अलावा ऐसे 88 लोगों को पकड़ा गया है जो सऊदी बॉर्डर पार करके भागने की कोशिश कर रहे थे। 13 लोग इन आरोपियों की मदद के मामले में गिरफ्तार किए गए हैं।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>