सऊदी अधिकारियों के द्वारा लिया गया यह फैसला

लेबर मार्केट में कर्मचारियों के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सऊदी अधिकारियों के द्वारा एक नया फैसला लिया गया है। घरेलू कामगारों की नियुक्ति को लेकर नए नियम की जानकारी दी गई है। नियम के अनुसार कामगार की न्यूनतम उम्र 21 साल फिक्स की गई है।

कामगार और नियोक्ता के बीच तय किया जाता है कॉन्ट्रैक्ट

इस बात की जानकारी दी गई है कि कामगार और नियोक्ता के बीच एक प्रॉपर कॉन्ट्रैक्ट तय किया जाता है। तय किए गए कॉन्ट्रेक्ट में कई नियम शामिल होते हैं जो कि Saudi Ministry of Human Resources के आधार पर तय किए गए होते हैं। यह Arabic में होता है लेकिन कामगार को भाषा समझने में किस तरह की परेशानी ना हो इसके लिए कामगार के आधिकारिक भाषा में ट्रांसलेट भी किया जाता है ताकि वह समझ सके कि कॉन्ट्रैक्ट में क्या लिखा है।

इस कॉन्ट्रैक्ट में छोटी से छोटी डिटेल दी जाती है जैसे कि कामगार और नियोक्ता की नागरिकता, उसका रेजिडेंस कांटेक्ट एड्रेस आदि। कॉन्ट्रैक्ट में पेमेंट मेथड की भी जानकारी दी गई रहती है। इसमें डेली वर्किंग टाइम, हॉलिडे, ओवरटाइम, कॉन्ट्रेक्ट ड्यूरेशन, टर्मिनेशन और इंश्योरेंस आदि की भी डिटेल दी जाती है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>