सऊदी लेबर अधिकारियों के द्वारा नए लेबर पैकेज की घोषणा की गई है ताकि घरेलू कामगारों को हायर करने के समय कम से कम दिक्कतों का सामना करना पड़े। घरेलू कामगारों को साप्ताहिक या मासिक बेसिस पर हायर किया जाता है जिसके कारण कई तरह की मुश्किलें आती हैं। यही कारण है कि सभी के लिए यह नियम आसान होंगे।

Musaned के जरिए मिलेगी पैकेज की जानकारी

सऊदी अधिकारियों के द्वारा घरेलू कामगारों के इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसफर को लेकर जून में नए नियम की जानकारी दी गई थी। यह बताया गया है कि 1 जनवरी से सभी नियोक्ताओं को जिनके पास चार या चार से अधिक घरेलू कामगार हैं उन्हें इलेक्ट्रॉनिक वॉलेट के जरिए पेमेंट का भुगतान करना होगा। मंत्रालय के द्वारा रिक्रूटमेंट सेक्टर और उसके द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं की गुणवक्ता बढ़ाई जा रही है।

Ministry of Human Resources के प्लेटफार्म Musaned के द्वारा पैकेज संबंधी सभी जानकारी प्रदान की जाएगी। इसकी मदद से घरेलू कामगारों की हायरिंग प्रक्रिया आसान हो जाएगी। यह साफ-साफ कहा गया है कि घरेलू कामगारों का पेमेंट e-wallets या फिर Ministry of Human Resources के द्वारा मान्यता प्राप्त बैंक के द्वारा करनी होगी।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>