30 जुलाई 2026 को सऊदी अरब ने एक बड़े सुरक्षा कदम का ऐलान किया है। लाल सागर में समुद्री सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए 14 देशों ने एक नए समुद्री रक्षा गठबंधन प्रोजेक्ट का समर्थन किया है। यह पहल समुद्री व्यापार और नेविगेशन को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
गठबंधन का उद्देश्य और सहयोगी देश
इस गठबंधन का मुख्य काम लाल सागर में हूती बलों के हमलों से जहाजों की सुरक्षा करना है। इस गठबंधन का मुख्यालय रियाद में होगा और यह पूरी तरह से सऊदी अरब की कमान के तहत काम करेगा। सऊदी अरब की इस मुहिम में शामिल होने वाले 14 देशों के नाम इस प्रकार हैं:
- Kingdom of Saudi Arabia
- State of Kuwait
- Kingdom of Bahrain
- State of Qatar
- Islamic Republic of Pakistan
- Republic of Türkiye
- Arab Republic of Egypt
- Hashemite Kingdom of Jordan
- Republic of Yemen
- People’s Republic of Bangladesh
- Federal Republic of Nigeria
- Republic of Sudan
- Republic of Djibouti
- Federal Republic of Somalia
इस प्रोजेक्ट के लिए सऊदी अरब द्वारा करीब 50 देशों को निमंत्रण भेजा गया है और कई अन्य देशों के साथ अभी बातचीत जारी है। हूतियों द्वारा लाल सागर में नाकाबंदी की धमकी और सऊदी जहाजों पर हुए हमलों के बाद यह सुरक्षा गठबंधन काफी अहम माना जा रहा है। सऊदी सेंटर फॉर इंटरनेशनल कम्युनिकेशन ने अभी इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।
