40 वर्षीय सऊदी व्यक्ति को गिरफ्तार किया

लोकल मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार सऊदी सुरक्षा अधिकारीयों ने एक 40 वर्षीय सऊदी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि व्यक्ति ने अपनी पत्नी को चाकू से गोदकर मार डाला और अपने बेटे को घायल कर दिया।

महिला खून से सनी हुई थी और उसका बच्चा उसके पास ही बैठा था

मक्का पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। महिला खून से सनी हुई थी और उसका बच्चा उसके पास ही बैठा था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोपी को लोक अभियोजन भेज दिया गया है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।