सऊदी अरब में हज 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं और इसके साथ ही मक्का में प्रवेश के लिए नए नियम लागू किए गए हैं। अब गैर-सऊदी परिवार के सदस्यों को मक्का जाने के लिए आधिकारिक परमिट लेना होगा। यह नियम उन सभी प्रवासियों के लिए जरूरी है जिनके पास मक्का का इकामा या हज परमिट नहीं है।

ℹ️: Trump का दावा, China अब Iran को नहीं देगा हथियार, Strait of Hormuz को हमेशा के लिए खोलने पर हुई सहमति

Absher के जरिए मक्का एंट्री परमिट कैसे लें?

पासपोर्ट विभाग ने गैर-सऊदी परिवार के सदस्यों के लिए Absher Individuals प्लेटफॉर्म के जरिए आवेदन की प्रक्रिया बताई है। आम लोग इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  • सबसे पहले Absher Electronic services में लॉगिन करें
  • इसके बाद Family member services वाले विकल्प पर जाएं
  • अब Entry permit to Mecca को चुनें
  • आखिर में Create a request पर क्लिक करके अपनी रिक्वेस्ट भेजें

नियम तोड़ने पर कितना लगेगा जुर्माना?

सऊदी सरकार ने बिना परमिट मक्का या पवित्र स्थलों में घुसने वालों के लिए भारी जुर्माने तय किए हैं। यह नियम 13 अप्रैल 2026 से लागू हो चुके हैं। टूरिस्ट वीज़ा, फैमिली विजिट वीज़ा या बिजनेस वीज़ा वालों को इस दौरान मक्का जाने की अनुमति नहीं होगी।

गलती जुर्माना राशि
बिना परमिट मक्का या पवित्र स्थलों में प्रवेश 10,000 सऊदी रियाल
बिना अनुमति के हज करने की कोशिश 20,000 सऊदी रियाल
बिना अनुमति हज कराने में मदद करना 1,00,000 सऊदी रियाल

महत्वपूर्ण तारीखें जिन्हें याद रखना जरूरी है

हज सीजन के दौरान उमराह और मक्का प्रवेश के लिए कुछ तारीखें तय की गई हैं। प्रवासियों को इन तारीखों का ध्यान रखना चाहिए ताकि किसी कानूनी परेशानी से बचा जा सके।

  • 13 अप्रैल 2026: मक्का प्रवेश के लिए परमिट नियम लागू हुए और इलेक्ट्रॉनिक आवेदन शुरू हुए।
  • 18 अप्रैल 2026: उमराह वीज़ा धारकों के लिए सऊदी अरब छोड़ने की आखिरी तारीख।
  • 18 अप्रैल से 31 मई 2026: Nusuk प्लेटफॉर्म पर उमराह परमिट जारी करना बंद रहेगा।
  • 31 मई 2026: इस तारीख से उमराह परमिट फिर से शुरू होने की उम्मीद है।
  • 10-11 जून 2026: उमराह वीज़ा फिर से शुरू होने की संभावना है।
Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com