SAUDI : कामगारों ने कंपनी के खिलाफ की शिकायत, वेतन समेत कॉन्ट्रैक्ट सम्बंधित समस्याओं का निदान किया गया

Satyam Kumari12 May 20231 min read4 viewsSaudi

नियोक्ता और कामगार के बीच तालमेल ज़रूरी

खाड़ी देशों में काम करने वाले कर्मचारियों पर किस तरह का दबाव है या उनके साथ बदसलूकी ना हो इसका ख्याल रखा जाता है। नियोक्ता और कर्मचारियों के बीच स्थितियां बैलेंस रहे और किसी तरह का मनमुटाव ना होना जरूरी है। अगर ऐसा नहीं होता है तो दोनों पक्षों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके निवारण के लिए डिपार्टमेंट बनाया गया है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

सऊदी में कामगारों की परेशानियों का निवारण किया गया

Ministry of Human Resources and Social Development की तरफ से कई कामगारों और नियोक्ताओं की परेशानियों का निवारण किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कामगारों ने एक कंपनी खिलाफ शिकायत दर्ज़ कराई गयी है।

मंत्रालय ने 254 श्रमिकों और उनके नियोक्ता से जुड़े श्रम विवाद को हल कराया है। इनमें कई कामगार और नियोक्ताओं के बीच कॉन्ट्रैक्ट समाप्त करने में मदद की गई है। इसके अलावा जिन कामगारों का वेतन बकाया था उनका वेतन भी चुकाया गया है।

मंत्रालय के द्वारा कई तरह की परेशानियों का निवारण किया जाता है और कामगारों समेत नियोक्ताओं के अधिकारों के पक्ष में फैसला लिया जाता है।

Share:

Comments

Leave a comment