हज और उमराह मंत्रालय ने तीर्थ यात्रियों के लिए जारी किया अपडेट

सऊदी Ministry of Hajj and Umrah ने तीर्थ यात्रियों के लिए अपडेट जारी करते हुए बताया है कि अगर किसी तीर्थयात्री का सामान Makkah Grand Mosque में खो जाता है तो घबराने की जरूरत नहीं है। मंत्रालय के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि अगर किसी व्यक्ति का सामान कहीं खो जाता है तो एक प्रक्रिया के तहत वह आसानी से खोया हुआ सामान प्राप्त कर सकता है।

बताते चलें कि मंत्रालय ने अपने आधिकारिक X handle के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है। यह अपील की गई है कि मक्का में यात्रा के दौरान अतिआवश्यक चीजों को लेकर ही यात्रा करें।

Makkah Grand Mosque में अगर किसी तीर्थ यात्री का सामान खो जाता है तो क्या करना चाहिए?

Makkah Grand Mosque में अगर किसी तीर्थ यात्री का सामान खो जाता है तो उसे तुरंत इस बात की जानकारी Al-Marwa के बगल में Lost and Found office में दें। किसी और का खोया हुआ सामान मिलता है तो उसे भी वहीं जमा करें। ऑनलाइन भी Absher platform पर इसकी सूचना दे सकते हैं या सुरक्षा अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दे सकते हैं।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>