झड़प के बीच भारतीय समेत कई देशों के नागरिक फंसे

सूडान में चल रहे घातक झड़प के बीच भारतीय समेत कई देशों के नागरिक फंस गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बाहर जाने का तो कोई सवाल ही नहीं है और घर के अंदर खाना पानी लगभग खत्म होने की कगार पर आ गया है। ऐसी स्थिति में वहां पर फंसे विदेशी नागरिक अपने अपने देशों से मदद का इंतजार कर रहे हैं। वहीं समय समय पर दूतावासों के द्वारा लोगों को घर के अंदर ही रहने की सलाह दी जा रही है।

सूडान में लाखों विदेशी नागरिक फंसे हैं जिनकी सुरक्षा पर सवाल चिन्ह खड़ा हो गया है। हालांकि फिर भी करीब सभी देश अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए कोई ना कोई कदम उठाने का प्रयास कर रहे हैं। सूडानी सेना से राजनेताओं की बातचीत चल रही है। इसी बीच सूडान में फंसे कई लोगों के लिए सऊदी वरदान साबित हुआ है।

सऊदी ने कराई फंसे हुए लोगों की सुरक्षित निकासी

बताते चलें कि सऊदी ने भारत समेत अन्य देशों के फंसे 150 से ज्यादा लोगों की सुरक्षित निकासी कराई है। शनिवार को सऊदी विदेश मंत्रालय ने इस बाबत जानकारी देते हुए बताया कि नौसेना की मदद से कई नागरिकों को सुरक्षित निकाल दिया गया है।

भारतीयों को भी बचाया गया है

सऊदी ने इस बचाव में मित्र देशों के 66 से ज्यादा राजनयिक और नागरिकों की सुरक्षित निकासी की है। इनमें भारत समेत कुवैत, कतर, यूएई, मिस्र, बांग्लादेश, फिलीपींस, कनाडा, ट्यूनीशिया, पाकिस्तान, भारत, बुल्गारिया के नागरिक शामिल हैं।