सऊदी में प्रवासी कामगारों के लिए Ministry of Human Resources and Social Development के द्वारा लेबर नियमों बदलाव किया गया है जिसे बुधवार 19 फरवरी 2025 से लागू भी कर दिया गया है। अधिकारी को कहना है कि इसका मुख्य मकसद लेबर मार्केट को बेहतर करना है।

इससे कामगार और नियुक्ताओं के बीच होगा सामंजस्य

बताते चलें कि अधिकारियों के अनुसार नए नियम लागू हो जाने के बाद कामगारों और नियुक्ताओं के अधिकारों की रक्षा पहले से बेहतर तरीके से हो सकेगी। इससे कामगारों को एक सुरक्षित स्थान पर काम मिल सकेगा और उनके साथ बदसलूकी की होने वाली घटनाओं में कमी आ सकेगी। नए नियमों में कुछ नए आर्टिकल को जोड़ा गया है।

दरअसल Saudi Vision 2030 के तहत यह सारे फैसले लिए गए हैं। नए नियम के अनुसार अगर कर्मचारी के भाई/ बहन की मृत्यु होती है तो उसे करीब 3 दिन की छुट्टी देनी होगी। कॉन्ट्रैक्ट में कामगार के साथ-साथ नेताओं के अधिकारों और जिम्मेदारियां के बारे में जानकारी देनी होगी।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>