सऊदी में अवैध तरीके से रहने और काम करने वाले प्रवासियों के खिलाफ जांच अभियान चलाया जा रहा है।अलग-अलग इलाकों में आंतरिक मंत्रालय के द्वारा जांच शुरू कर दी गई है और करीब 23000 से भी अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

 23,865 लोगों को किया गया गिरफ्तार

अधिकारियों ने बताया है कि इन सभी आरोपियों पर residency, labor, और border security regulations के नियमों के उल्लंघन का आरोप है। यह सारी गिरफ्तारी एक सप्ताह के अंदर है। यह जांच अभियान 6 मार्च से लेकर 12 मार्च के बीच किया गया है। रेजिडेंसी के 16,644 violators, बॉर्डर सुरक्षा से 3,896 violators और लेबर लॉ के 3,325 violators को गिरफ्तार किया गया है।

कहा गया है कि ट्रांसपोर्टेशन के उल्लंघन में 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें करीब 10,331 आरोपियों को डिपोर्ट कर दिया गया है। 32,825 violators को डिप्लोमेटिक मिशन में भेज दिया गया है ताकि वहां से ट्रैवल डॉक्यूमेंट प्राप्त कर सकें।

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>