पर्सनल विजिट वीजा पर प्रवासियों के लिए कई तरह की सुविधा प्रदान की जाती है। सऊदी हज और उमराह मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है कि पर्सनल विजिट वीजा पर सऊदी नागरिक अपने नॉनस्टॉप दी दोस्तों और परिचित को बुला सकते हैं और उन्हें उमराह की भी अनुमति होगी।

पर्सनल विजिट वीजा की कितने दिन की होती है वैधता?

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि पर्सनल विजिट विजा पर प्रवासियों को सिंगल और मल्टीप्ल एंट्री का ऑप्शन प्रदान किया जाता है। इस वीजा पर प्रवासी 90 दिन के लिए सऊदी में रह सकते हैं। इस दौरान अगर वह ऐतिहासिक, टूरिस्ट स्थान या कल्चरल साइट पर भ्रमण करना चाहे तो बिना किसी व्यवधान के सफर कर सकते हैं।

इस वीजा पर और भी कई तरह की सेवाएं प्रदान की जाती हैं जैसे कि उमराह करना और Holy Rawdah में प्रवेश। सऊदी के अलग-अलग इलाकों में भी भ्रमण की अनुमति होती है।

पर्सनल विजिट विजा पर नहीं होती है हज की अनुमति

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि पर्सनल विजिट वीजा पर प्रवासियों को हज की अनुमति नहीं होती है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>