SAUDI : पुलिस अधिकारियों ने जारी किया अलर्ट, SR80,000 का जुर्माना तय, रहें सावधान

Satyam Kumari17 January 20241 min read7 viewsSaudi

नागरिकों समेत प्रवासियों के लिए अलर्ट जारी

सऊदी में नागरिकों समेत प्रवासियों के लिए अलर्ट जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि उन्हें पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाला कोई भी ऐसा काम नहीं करना चाहिए वरना अधिकारियों के द्वारा भारी जुर्माना लगाया जाएगा। Saudi environmental police ने इस संबंध में अलर्ट जारी किया है जिसमें कहा गया है कि endangered wild creatures की रक्षा के लिए यह कदम उठाया गया है।

बताते चलें कि Special Forces for Environmental Security (SFES) के द्वारा सोशल मीडिया X पर इस बात की जानकारी दी गई है कि hyena का शिकार करने वाले आरोपियों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

hyena का शिकार करने वाले आरोपियों की खैर नहीं

सऊदी अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि hyena का शिकार करने वाले आरोपियों की अब खैर नहीं है। आरोपी पर SR80,000 का जुर्माना लगाया जाएगा। पर्यावरण से संबंधित किसी भी तरह के नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे कई मामले देखने को मिले हैं जिनमें आरोपियों के द्वारा मासूम जानवरों का शिकार किया जाता है।

Share:

Comments

Leave a comment