Saudi Premium Residency distribution सऊदी में अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों को सम्मानित किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री Fahad Al-Jalajel के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि हजारों मेडिकल एक्सपर्ट्स को प्रीमियम रेजीडेंसी से नवाजा गया है। सोमवार की रियाद मे आयोजित Global Health Exhibition में इस बात की जानकारी दी गई है।

2,645 उत्कृष्ट medical experts को मिली है यह सेवा

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि इस दौरान करीब 2,645 उत्कृष्ट medical experts को Saudi Premium Residency दिया गया है। इस ग्रुप में 56 अलग-अलग देशों के नागरिक शामिल हैं जिन्हें सम्मान किया गया है। मंत्रालय के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि सभी सम्मानित लोगों ने इसके लिए शुक्रिया अदा किया है।

बताते चलें कि Saudi Vision 2030 के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि सऊदी स्वास्थ्य सेक्टर में जरूरी सेवाएं प्रदान करने कोशिश की जा रही है। इसके अलावा मंत्रालय के द्वारा भी स्वास्थ्य सेक्टर में काम करने वाले प्रवासियों को और उनकी सेवा के लिए धन्यवाद किया है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>