पूरी खबर एक नजर,

  • लोगों के साथ ठगी करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी
  • बिना लाइसेंस किसी तरह का काम करने पर पाबंदी
  • जेल और भारी जुर्माना तय

लोगों के साथ ठगी करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी जरूर कार्रवाई की जाएगी

सऊदी में कई बार स्वास्थ्य से जुड़े लोग ठगी करते पकड़े जाते हैं। स्वास्थ्य अधिकारी बनकर लोगों के साथ ठगी करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बिना डिग्री के लोगों का इलाज करना खतरनाक है। लोक अभियोजन ने साफ-साफ कह दिया है कि स्वास्थ्य क्षेत्र सहित किसी भी व्यक्ति का किसी भी क्षेत्र में इस तरह का हरकत बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मंत्रालय का कहना है कि बिना लाइसेंस किसी तरह का काम करने पर पाबंदी है। लोगों को धोका देने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जरूर की जाती है।

एक लाख सऊदी रियाल का लगेगा जुर्माना

सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा दी गई गाइडलाइन के मुताबिक ऐसे लोगों को चेतावनी दी गई है। बिना लाइसेंस के ऐसा कोई उपकरण भी नहीं रखना है जो स्वास्थ्य विभाग में काम आता है। इस तरह की हरकत करने वाले लोगों को 6 महीने जेल और एक लाख सऊदी रियाल तक का जुर्माना चुकाना पड़ सकता है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।