बुजुर्गों के साथ बदसलूकी नहीं की जाएगी बर्दाश्त

सऊदी में बुजुर्ग लोगों के साथ बदसलूकी करने वाले आरोपियों को कड़ी सजा दी जाएगी। बुजुर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए सऊदी में नए कानून लागू किए गए हैं जिसमें कहा गया है कि आरोपियों को अब यह यह गलती भारी पड़ेगी।

अधिकारियों के द्वारा यह बताया गया है कि बुजुर्गों के साथ बदसलूकी करने वाली आरती पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है और उसे जेल की भी सजा हो सकती है।

लगाया जाएगा भारी जुर्माना

जारी किए गए नियम के अनुसार आरोपी को 1 साल तक की जेल की सजा हो सकती है। साथ ही 500,000 riyals का जुर्माना भी लगाया जा सकता है। बुजुर्ग नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए लोक अभियोजन के द्वारा यह नियम लागू किया गया है। इस नियम के अनुसार बुजुर्ग कोई अधिकार है कि वह अपने परिवार के साथ रहें। यह परिवारजनों की जिम्मेदारी है कि वह बुजुर्गों के रहने खाने की अच्छी व्यवस्था करें। साथ ही बुजुर्गों का पैसा उनकी मर्जी के बिना कोई भी इस्तेमाल नहीं कर सकता है।