कमर्शियल फ्रॉड करना अपराध है

सऊदी में कमर्शियल फ्रॉड करना अपराध है। बताया गया है कि जो भी व्यक्ति इस तरह के अपराध में शामिल पाया जाता है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। लोक अभियोजन ने सभी को इस मामले में आगाह किया है और कहा है कि इस तरह की हरकत करने वाले लोगों पर कार्यवाही जरूर की जाएगी।

लोक अभियोजक ने कहा है कि यह एक बड़ा अपराध है क्योंकि इससे लोगों की जान जाने का खतरा रहता है। इस तरह के मामलों में लोगों स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

गिरफ्तार होने पर जेल की सजा का प्रावधान है

Anti-commercial fraud के मुताबिक किसी भी तरह के प्रोडक्ट के साथ छेड़छाड़ करना कानूनन जुर्म है जिससे लोगों के स्वास्थ्य को खतरा होता है। ऐसे प्रोडक्ट बेचने की सलाह दी गई है जो सुरक्षा मानकों पर खरे उतरते हो। कमर्शियल फ्रॉड में गिरफ्तार होने पर जेल की सजा का प्रावधान है।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।