लोगों के साथ ठगी करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया

सऊदी में सोशल मीडिया के जरिए मेडिकल अधिकारी बनकर लोगों के साथ ठगी करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास किसी तरह का लाइसेंस नहीं था। लोक अभियोजक के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि वह सोशल मीडिया पर वीडियो क्लिप पोस्ट करता था यह दिखाते हुए कि उसने इलाज किया है।

इस तरह से उसपर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगा है। उसपर Law of Practicing Healthcare Professions के नियमों के उल्लंघन का भी आरोप लगा है।

फाइनेंशियल फ्रॉड का आरोप

इसके अलावा उसने फाइनेंशियल फ्रॉड भी किया है। लोक अभियोजक ने कहा है कि नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा हर हाल में की जाएगी। जो भी सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।