सऊदी अरब में रहने वाले प्रीमियम रेजिडेंसी होल्डर्स के लिए एक जरूरी खबर आई है। अब उन्हें नौकरी करने के लिए एक खास वर्क परमिट लेना होगा। यह पूरी प्रक्रिया Qiwa डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए पूरी की जाएगी, जिसके लिए एक तय फीस भी देनी होगी।

ℹ️: UAE में डिलीवरी राइडर्स के लिए बड़ी राहत, गर्मी से बचने को मिलेंगे 12 हजार AC स्टेशन, नया नियम लागू

वर्क परमिट और फीस की जानकारी

मानव संसाधन और सामाजिक विकास मंत्रालय द्वारा संचालित Qiwa प्लेटफॉर्म ने बताया कि प्रीमियम रेजिडेंसी रखने वालों को अब वर्क परमिट लेना जरूरी है। इस वर्क परमिट को हासिल करने के लिए 100 सऊदी रियाल की फीस देनी होगी। यह नियम उन लोगों के लिए है जो प्रीमियम रेजिडेंसी के तहत सऊदी में काम करना चाहते हैं।

कंपनियों के लिए सब्सक्रिप्शन चार्ज

Qiwa प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाली कंपनियों के लिए सब्सक्रिप्शन फीस अलग-अलग होगी। यह फीस इस बात पर तय होगी कि कंपनी का साइज क्या है और वहां कुल कितने कर्मचारी रजिस्टर्ड हैं।

Tamheer प्रोग्राम और भुगतान के तरीके

Tamheer प्रोग्राम के लाभार्थियों के ट्रेनिंग कॉन्ट्रैक्ट अब Qiwa प्लेटफॉर्म पर दर्ज किए जा सकते हैं। हालांकि, इन कॉन्ट्रैक्ट्स को सौडाइजेशन टारगेट या अन्य कानूनी अनुपालन की शर्तों में नहीं गिना जाएगा।

प्लेटफॉर्म की सर्विस फीस चुकाने के लिए तीन विकल्प दिए गए हैं:

  • बैंक कार्ड के जरिए
  • SADAD पेमेंट नंबर के जरिए
  • Qiwa डिजिटल वॉलेट के जरिए

इस्तीफे और वीज़ा से जुड़े नए नियम

इस्तीफे को लेकर Qiwa ने साफ किया है कि अगर किसी कर्मचारी ने इस्तीफा दिया है और कंपनी ने 7 दिनों के भीतर उसे स्वीकार नहीं किया है या कोई फैसला नहीं लिया है, तो कर्मचारी अपना इस्तीफा वापस ले सकता है। नोटिस पीरियड की अवधि कर्मचारी के व्यक्तिगत कॉन्ट्रैक्ट की शर्तों के आधार पर तय होगी।

वीज़ा के मामले में नियम काफी सख्त हैं। एक बार वीज़ा जारी होने के बाद उसमें कोई भी बदलाव नहीं किया जा सकता। अगर वीज़ा में कोई जानकारी गलत भर गई है, तो उस वीज़ा को रद्द करना होगा और सही जानकारी के साथ नया वीज़ा जारी करवाना होगा।

Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.