• सऊदी रियाद में भारतीय कामगार की मौत
  • नाम पता और डिटेल हुई जारी.

सऊदी अरब के रियाद में एक भारतीय कामगार की मौत हो गई है। मृतक भारतीय कामगार का नाम असलम था। असलम की उम्र करीब 42 वर्ष थी। वह हसनपुरा के एमएच नगर थाना क्षेत्र के अरंडा का रहने वाले थे।

उनके पिता का नाम मो. कासिम है। असलम सऊदी के अलखर्ज में रहता था। असलम की मौत की सूचना मंगलवार को फोन पर दी गई। फोन असलम की पत्नी सजदा खातून ने रिसीव किया था।

बताया जा रहा है कि असलम करीब एक हफ्ते से बीमार थे। उनका इलाज अस्पताल में चल रहा था। मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे उनकी मृत्यु हो गयी। असलम सऊदी में मिलिट्री यूनिफार्म बनाने वाली कंपनी में नौकरी करता था

GulfHindi.com

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।