सऊदी अरब में काम करने गया एक भारतीय युवक दु र्घटना का शि कार हो गया, जिसकी मृ त्यु इलाज के दौरान हो गई।  वह युवक भारत में बिजनौर के एक गांव का रहने वाला था। सोमवार को उसकी मृ त्यु की खबर मिलते ही उसके परिवार वाले फफक कर रोने लगे।  युवक 5 साल से सऊदी अरब में रहकर काम कर रहा था।  उसकी मृ. त्यु सऊदी अरब के रियाद शहर में हुई है।

 

 

 

बताया जा रहा है कि युवक 2 दिन पहले अपने काम पर से घर लौट रहा था, इसी दौरान वह दु र्घ टना का शि कार हो गया।स्थानीय लोगों और पुलिस ने उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों की टीम उसे बचाने में असमर्थ रही।

 

वह सऊदी अरब के रियाद की एक फैक्ट्री में काम करता था, उसका नाम  सुमित प्रजापति है, जो 25 वर्ष का था. उसके पिता का नाम ओमप्रकाश बताया जा रहा है। सुमित बिजनौर के धामपुर के एक गांव का रहने वाला था। कुछ दिन पहले उसने अपने छोटे भाई को सऊदी बुलाकर काम पर लगाया था।

 

 

सुमित 13 जून फैक्ट्री से अपने निवास स्थान के लिए जा रहा था तभी किसी वाहन से उसे धक्का मार दिया। रोड एक्सीडेंट में घायल हुए सुमित के सिर में गंभीर चोट आई थी।  घटना की जानकारी सुमित के छोटे भाई ने भारत में रह रहे अपने परिजनों को दी तब तक सुमित का इलाज चल रहा था और ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही थी कि उसे बचा लिया जाएगा।

 

लेकिन उसकी मौत हो गई रविवार की देर रात उसने द’ म तोड़ दिया और सोमवार की सुबह उसके छोटे भाई लव कुश ने सबसे पहले अपने माता-पिता को इस बात की जानकारी दी। अपने बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार सभी लोग गम में डूब गए। फिलहाल सभी अपने पुत्र के शव को भारत आने का इंतजार कर रहें हैं।GulfHindi.com

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a comment