अभी अभी सऊदी अरब के उत्तर पश्चिम शहर HAIL  में 2 गाड़ियों की काफी जोर से भिड़ंत हो गई है जिसके वजह से 9 लोगों की मौके पर देहांत होने की पुष्टि हो गई है. ऑनलाइन न्यूज़ पेपर Sabq  ने इसे पुष्टि करते हुए अपने कॉलम में जगह दी.

 

 

एक सऊदी परिवार जो कि मालिक भी था वह अपने पांच परिवार के सदस्य के साथ साथ यात्रा कर रहा था वहीं दूसरी गाड़ी में चार पाकिस्तानी प्रवासी कामगार मौजूद थे.

 

जिस वक्त सड़क पर यह टकराव हुआ उस वक्त दोनों गाड़ियों में लफटे ऊपर उठने लगी जिसके वजह से मौके पर सारे यात्रियों को इसका शिकार होना पड़ा.

इस घटना के बाद सिविल डिफेंस की अधिकारिक टीम मौके पर पहुंची और उसने मामले को जाना और इस बात की पुष्टि की.

 

सिविल डिफेंस के तरफ से सारे गुजर गए लोगों के नाम और पता जल्द जारी किए जाएंगे.  अब तक मिली जानकारी के अनुसार प्रवासी कामगारों के घर तक सूचनाएं है.GulfHindi.com

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।