QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 में किंग फहद यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड मिनरल्स ने 67वां स्थान हासिल किया है. बीते साल यह यूनिवर्सिटी 101वें स्थान पर शामिल थी. बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए किंग फहद यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड मिनरल्स दुनिया की टॉप 100 यूनिवर्सिटीज में अपनी उपलब्धि दर्ज करा ली है.

शैक्षणिक, अनुसंधान और प्रशासनिक स्तर पर व्यापक बदलाव

  • यूनिवर्सिटी ने लगभग 100 नए प्रोग्राम लॉन्च किए हैं — इनमें इनोवेटिव अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट कोर्स शामिल हैं.

  • यह बदलाव FAST ट्रांसफॉर्मेशन मॉडल और AI+X पहल के जरिए संभव हुआ है, जिसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) को हर विषय का अभिन्न अंग बनाया गया है. अब यह सभी छात्रों के लिए एक अनिवार्य शैक्षणिक आवश्यकता है.

उद्यमिता को मिला बढ़ावा

  • KFUPM ने क्षेत्र का पहला उद्यमिता कार्यक्रम शुरू किया है, जिसमें छात्रों और शोधकर्ताओं को उनके स्टार्टअप पर पूर्ण स्वामित्व मिलता है.

  • यह कदम एक आधुनिक और नवाचार-संचालित शैक्षणिक संस्कृति को दर्शाता है, जो आर्थिक सशक्तिकरण पर केंद्रित है.

महिलाओं की भागीदारी और वैश्विक पहुंच

  • विश्वविद्यालय ने इंजीनियरिंग प्रोग्रामों में दुनिया की सबसे उच्च महिला नामांकन दर प्राप्त की है.

  • साथ ही, इसमें 75 से अधिक देशों से छात्र पढ़ने आते हैं — जिससे यह एक वैश्विक शिक्षा केंद्र बन गया है.

सऊदी विज़न 2030 की दिशा में एक बड़ी उलब्धि

यह उपलब्धि सऊदी अरब की विज़न 2030 रणनीति के अनुरूप है, जिसमें दो विश्वविद्यालयों को दुनिया के शीर्ष 100 में लाने का लक्ष्य रखा गया था. KFUPM की यह सफलता इस दिशा में एक सशक्त कदम है.