सऊदी अरब के Saudi Food and Drug Authority (SFDA) ने मरीजों को बड़ी चेतावनी दी है। अथॉरिटी ने कहा है कि किसी भी दवा को अचानक बंद कर देना सेहत के लिए जोखिम भरा हो सकता है। लंबे समय तक दवा लेने के कारण शरीर को उसकी आदत हो जाती है और अचानक इसे रोकने से शरीर में गंभीर समस्याएँ पैदा हो सकती हैं।
🗞️: Saudi Arabia और अमेरिका के बीच ऐतिहासिक परमाणु समझौता, ऊर्जा के लिए मिलेगा नया रास्ता।
किन दवाओं को लेकर है सावधानी
SFDA ने उन दवाओं की लिस्ट जारी की है जिन्हें अचानक छोड़ना मुसीबत खड़ी कर सकता है। इनमें एंटीडिप्रेसेंट, नींद की गोलियां, मिर्गी की दवाएं, दर्द निवारक दवाएं, एंटीसाइकोटिक, बीटा ब्लॉकर्स और कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स जैसी दवाएं शामिल हैं। इन दवाओं को अचानक छोड़ने से मरीजों को चक्कर आना, सिरदर्द, घबराहट, चिड़चिड़ापन, नींद न आना और हाथ-पैर कांपने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
अथॉरिटी ने साफ किया है कि इन दवाओं का सेवन बंद करने से पहले डॉक्टर या फार्मासिस्ट से परामर्श लेना बहुत जरूरी है। कई बार मरीज की स्थिति को देखते हुए डॉक्टर दवा को धीरे-धीरे कम करने की सलाह देते हैं ताकि शरीर पर कोई बुरा असर न पड़े। अपनी सुरक्षा और बेहतर स्वास्थ्य के लिए डॉक्टर की सलाह के बिना कभी भी दवा का कोर्स बीच में न छोड़ें।
