लाल सागर (Red Sea) के रास्ते से गुजर रहे सऊदी अरब के एक जहाज पर हमला हुआ है। 24 जुलाई 2026 को सऊदी के स्वामित्व वाले जहाज NCC MASA को निशाना बनाया गया। इस घटना में जहाज के ढांचे (hull) को मामूली नुकसान पहुंचा है, लेकिन अच्छी बात यह है कि जहाज पर सवार सभी क्रू मेंबर सुरक्षित हैं।

🚨: UAE और Jordan के बीच हुआ अहम समझौता, नागरिकों को मिलेगी अब बेहतर कॉन्स्युलर सुविधा

प्रशासन का कड़ा रुख

सऊदी अरब के Public Transport Authority ने इस घटना की पुष्टि की है। सरकारी अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा जांच पूरी करने के बाद NCC MASA जहाज अपनी मंजिल की ओर सुरक्षित आगे बढ़ गया है। सऊदी प्रशासन ने इस तरह के हमलों की कड़ी निंदा की है और इसे अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन बताया है।

क्षेत्र में बढ़ा तनाव

इस हमले के साथ ही हूती विद्रोहियों ने दावा किया कि उन्होंने दो सऊदी तेल टैंकरों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया है। इस स्थिति को देखते हुए UN महासचिव António Guterres ने गहरी चिंता जताई है और सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है। सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने भी स्पष्ट कर दिया है कि Bab al-Mandeb Strait से गुजरने वाले जहाजों की सुरक्षा के लिए सैन्य कार्रवाई की जाएगी और समुद्री व्यापार में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जाएगी।

Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.