सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री हिज रॉयल हाइनेस प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सऊद ने स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ के साथ फोन पर अहम बातचीत की है। इस चर्चा के दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और विभिन्न क्षेत्रों में आपसी सहयोग को बढ़ाने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया। साथ ही दोनों देशों के बीच साझा हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर भी बातचीत हुई।
ℹ️: Saudi Arabia पर ड्रोन हमला, Abqaiq प्लांट में लगी भीषण आग, ईरान समर्थित मिलिशिया ने किया वार।
हूती हमलों पर स्पेन का सख्त रुख
बातचीत के दौरान स्पेन ने सऊदी अरब के जहाजों पर हूती मिलिशिया द्वारा किए गए हमलों की कड़ी निंदा की। स्पेन के प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कहा कि इस तरह की गतिविधियां रेड सी यानी लाल सागर में समुद्री नेविगेशन की सुरक्षा और स्वतंत्रता के लिए बड़ा खतरा हैं। स्पेन ने इन हमलों को वैश्विक व्यापार के लिए नुकसानदेह बताया है।
स्पेन सरकार ने सऊदी अरब को पूरा समर्थन देने का भरोसा दिलाया है। स्पेन ने कहा कि वे सऊदी अरब की संप्रभुता, सुरक्षा और उनके राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए उठाए गए हर कदम के साथ खड़े हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी कई मौकों पर स्पेन और सऊदी अरब ने सुरक्षा और आतंकवाद विरोधी अभियानों को लेकर आपसी तालमेल पर जोर दिया है।
