Special Talent Premium Residency

सऊदी में नए वीजा की जानकारी दी गई है जिसकी मदद से प्रवासियों को कई सुविधाएं मिलेंगी। Special Talent Premium Residency की मदद से प्रवासियों के लिए एक नया द्वार खुल गया है। सऊदी Premium Residency Center के द्वारा इस बात की भी जानकारी दी गई है कि टॉप स्पेशलाइजेशन ही इस स्पेशल टैलेंट रेजिडेंसी दिया जाएगा।

किन लोगों के लिए है यह वीजा?

प्रीमियम रेजिडेंसी केंद्र के ऑनलाइन पोर्टल के अनुसार यह रेजिडेंसी केवल उन लोगों को दी जाएगी जो कि scientific, administrative, और research skills रखते हैं। इसकी मदद से सऊदी में रहने वाले प्रवासियों की स्टेबिलिटी बढ़ेगी साथ ही अपना अनुभव भी शेयर कर सकेंगे।

दुनियाभर से टैलेंटेड लोगों को आकर्षित करेगा यह वीजा

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि दुनिया भर के टैलेंटेड लोगों को इस वीजा की मदद से नौकरी दी जाएगी। इसमें Digital technologies, financial services, advanced manufacturing, space, डिफेंस, इकोनॉमी, ट्रांसपोर्ट सहित टूरिस्ट, तकनीक, एग्रीकल्चर एरिया में प्रवासियों को मौका दिया जायेगा।