एक नजर पूरी खबर

  • सऊदी में भारतीय कामगार की मौत
  • बतौर ड्राइवर करता था चार साल से साउदी में काम
  • परिवार ने सरकार से लगाई शव को भारत लाने की गुहार

सुखदेव की सऊदी में मौत

गांव पहाड़ीपुर के युवक की सऊदी अरब में मौ’त हो गई है। यह सूचना जैसे ही परिवार को मिली तो पूरा गांव शोक में डूब गया। अगले महीने बहन की शादी में आने का उसने वादा किया था।

 

25 वर्षीय सुखदेव सिंह करीब चार साल पहले रोजगार की आस में सऊदी अरब गया था। गत 7 अगस्त को सऊदी अरब में ट्रक दुर्घटना में सुखदेव सिंह की मौत हो गई।

Dubai Road

गौरतलब है कि पहाड़ीपुर के पूर्व सरपंच सुरेंद्र पाल, मृतक युवक के चाचा कुलदीप सिंह व रूप सिंह ने बताया कि सुखदेव सिंह वहां पर ट्रक ड्राइवर था। हादसे के बाद सुखदेव की कंपनी ने फोन पर सूचना दी। परिजन इन दिनों बेटी की शादी की तैयारियों में व्यस्त थे। इस दौरान उन्हें बेटे के भी घर आने का इंतजार था, जोकि अब कभी पूरा नहीं होगा।

वहीं मातम में डबे परिजनों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि सुखदेव का शव लाने के लिए मदद की जाए।GulfHindi.com

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।