सऊदी अरब के तबुक इलाके में बॉर्डर गार्ड्स ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. यहां बॉर्डर सुरक्षा नियमों को तोड़कर देश में नशीली दवाएं लाने की कोशिश कर रहे एक मिस्र के नागरिक को गिरफ्तार किया गया है. सुरक्षा बलों ने उसके पास से भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद किए हैं.

तलाशी के दौरान अधिकारियों को आरोपी के पास से 3,53,000 एम्फेटामाइन (Amphetamine) की गोलियां मिलीं. सऊदी सुरक्षा बल देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने के लिए लगातार नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं और यह गिरफ्तारी उसी कड़ी का हिस्सा है.

नशीली दवाओं पर बेहद सख्त कानून

सऊदी अरब में ड्रग्स की तस्करी को लेकर कानून बहुत कड़े हैं. यहां ड्रग तस्करी के मामले में मौत की सजा तक का प्रावधान है. खासतौर पर प्रवासियों के लिए यह समझना जरूरी है कि यहां नियमों का उल्लंघन करना कितना गंभीर परिणाम ला सकता है. सऊदी अरब में सुरक्षा एजेंसियां सीमाओं पर कड़ी निगरानी रख रही हैं ताकि किसी भी तरह की अवैध तस्करी को रोका जा सके.

सरकार ने आम जनता और प्रवासियों से अपील की है कि अगर उन्हें ड्रग्स की तस्करी या बिक्री की कोई भी जानकारी मिले, तो वे तुरंत अधिकारियों को सूचित करें. सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी. रिपोर्ट करने के लिए निम्नलिखित नंबर दिए गए हैं:

  • 911: मक्का, रियाद और पूर्वी प्रांत के निवासियों के लिए
  • 999: सऊदी अरब के अन्य सभी क्षेत्रों के लिए
  • 995: जनरल डायरेक्टोरेट ऑफ नार्कोटिक्स कंट्रोल (GDNC) के लिए
Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.