तुर्की के Trabzon प्रांत में एक दुखद हादसा सामने आया है। 22 जुलाई 2026 को उज़ुंगोल (Uzungöl) क्षेत्र में एक 39 वर्षीय सऊदी पर्यटक की नदी में डूबने से मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब वह Demirkapı नदी के किनारे एक यादगार फोटो लेने की कोशिश कर रहे थे, तभी उनका पैर फिसल गया और वह पानी में गिर गए।

ℹ: Saudi Arabia Passport Rules: 21 साल से कम उम्र के नागरिकों के लिए पासपोर्ट को लेकर सऊदी का बड़ा नियम, जानें पूरी जानकारी.

बचाने की कोशिश में भाई भी हुआ घायल

अपने भाई को पानी में गिरते देख, उनके 23 वर्षीय छोटे भाई ने तुरंत उन्हें बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। नदी का बहाव काफी तेज होने के कारण दोनों भाई पानी की तेज लहरों में बह गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और छोटे भाई को नदी से बाहर निकालने में सफलता पाई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद बचाव दल वहां पहुंचा, लेकिन तब तक 39 वर्षीय पर्यटक की मौत हो चुकी थी। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए फॉरेंसिक विभाग भेज दिया गया है। वहीं, घायल भाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.