सड़क पर इन बातों का रखें ध्यान

संयुक्त अरब अमीरात में वाहन चला रहे लोगों के लिए अलर्ट जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि बाहर निकलते समय इस बात का ध्यान रखें कि सड़क पर किसी भी तरह का कूड़ा न फैलाएं। यह कहा गया है कि अगर कोई ड्राइवर इस तरह की हरकत करते पाया जाता है तो उसे कड़ी सजा दी जाएगी। Traffic Law के Article 71 के अनुसार इस नियम को तोड़ने वाले व्यक्ति को 6 ब्लैक पॉइंट दिए जाएंगे।

निवासियों के लिए साफ और सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है मकसद

अधिकारियों ने कहा है कि इसका मकसद निवासियों के लिए सुरक्षित और साफ वातावरण प्रदान करना है। साथ ही लोगों को अपनी सिविक जिम्मेदारी भी समझनी चाहिए। यह लोगों की जिम्मेदारी है कि वह अपने आस पास के वातावरण को साफ रखें और किसी को भी इस नियम का उल्लंघन नहीं करना चाहिए।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह कचरे को नियत स्थान पर फेंके। इधर उधर ना फेंके। ऐसा नहीं करने से प्रदूषण की समस्या बढ़ती है। सरकार हमेशा ही हर स्थान को स्वच्छ बनने में जुटी है। आम जनता को भी इसमें मदद करनी चाहिए। वहीं वाहन चालकों को भी इसके प्रति जिम्मेदार होना होगा और सड़क पर कूड़ा नहीं फैलाना होगा। अभियान के तहत लोगों को इसके लिए जागरूक भी किया जा रहा है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>