सऊदी अरब में सड़कों पर लापरवाही से गाड़ी चलाने वालों के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। सऊदी मोरूर (General Directorate of Traffic) ने स्पष्ट किया है कि गाड़ियों के बीच तेजी से कट मारकर निकलने या खतरनाक तरीके से लेन बदलने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस लापरवाही से सड़क पर बड़ा हादसा हो सकता है और दूसरे वाहन चालकों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।

📰: Pakistan की खेती में बड़ी गिरावट, कपास उत्पादन कम होने से सालाना 2-3 अरब डॉलर का नुकसान

जुर्माना और कानूनी कार्रवाई

सऊदी यातायात विभाग के अनुसार, इस तरह की खतरनाक ड्राइविंग पर 3,000 रियाल से लेकर 6,000 रियाल तक का भारी जुर्माना लगाया जा सकता है। अधिकारियों ने बताया कि इस गंभीर उल्लंघन के लिए अक्सर अधिकतम 6,000 रियाल का जुर्माना ही तय किया जाता है। इसके अलावा, चालक के लाइसेंस पर 8 पॉइंट भी दर्ज किए जा सकते हैं, जो भविष्य में उनके लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं।

कैमरों से रखी जा रही है नज़र

सऊदी प्रशासन ने सड़कों और चौराहों पर Saher ऑटोमेटेड मॉनिटरिंग सिस्टम लगा रखा है। इन हाई-टेक कैमरों के जरिए रियल-टाइम में उल्लंघन करने वालों को पकड़ा जाता है। यह कदम सऊदी विजन 2030 के तहत सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने और ड्राइवरों को अनुशासित करने के लिए उठाए गए हैं। सभी वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें ताकि खुद को और दूसरों को दुर्घटनाओं से बचा सकें।

Aanya

Aanya is Ex IndiaTV Journalist. She covers Expats oriented news, views and interviews With deep understanding of what Hindi Speaking people needs as updates in daily life to avoid fines, comply rules and stay updated.