ट्रांसपोर्टेशन के नियमों का किया जा रहा है उल्लंघन

सऊदी में एयरपोर्ट पर ट्रांसपोर्टेशन के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। Transport General Authority (TGA) के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि रमजान के दौरान आरोपियों के द्वारा कई नियमों का उल्लंघन किया गया है। अधिकारियों के द्वारा 648 लोगों की गिरफ्तारी की गई है जो अवैध तरीके से यात्रियों को एयरपोर्ट से यात्रा करा रहे थे।

582 वाहनों को भी किया गया है जब्त

अधिकारियों के द्वारा यह जानकारी दी गई है कि इस जांच अभियान के दौरान 582 वाहनों को जब्त किया गया है। आंतरिक मंत्रालय और संबंधित अधिकारियों के द्वारा मिलकर इस पहल को शुरू किया गया है और अवैध काम करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है।

यात्रियों को भी इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि उन्हें केवल लाइसेंस वाली टैक्सी को ही बुक करनी चाहिए। बिना लाइसेंस वाली टैक्सी को बुक करना उल्लंघन को बढ़ावा देने जैसा है। एयरपोर्ट के पैसेंजर ट्रांसपोर्ट सेवा में नियम उल्लंघन पर आरोपी पर 5000 riyals का जुर्माना लगाया जाएगा और वाहन भी जब्त कर ली जायेगी।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>