COVID-19 की स्थिति में सुधार के बाद यात्रा को लेकर नया फैसला

सऊदी स्वास्थ्य अधिकारियों के द्वारा यात्रा को लेकर एक नया फैसला लिया गया है। COVID-19 की स्थिति में सुधार के बाद यात्रा में रियायत की घोषणा की गई है। देश विदेश में कोरोना वायरस के मामले में काफी हद तक सुधार हुआ है।

सऊदी ने नागरिकों को यह इजाजत दे दी है कि वह बिना कोरोनावायरस वैक्सीन लिए भी विदेश यात्रा कर सकते हैं। हालांकि नागरिकों को इस बात की छूट दे दी गई है लेकिन उनके स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखा जायेगा।

आंतरिक मंत्रालय के सूत्र ने की पुष्टि

इस मामले में गुरुवार को आंतरिक मंत्रालय के एक सूत्र ने पुष्टिकर जानकारी दी है कि इस बात का फैसला लिया गया है कि नागरिकों को बिना टीकाकरण के भी विदेश यात्रा की अनुमति दे दी जाएगी। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब नागरिकों को विदेश यात्रा के लिए कोरोना वायरस टीकाकरण की जरूरत नहीं होगी।