सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात(UAE) से प्रत्यावर्तन उड़ानों पर भारत उड़ान भरने वाले चौदह यात्रियों(भारतीय कामगार) के बैग से Dh 7.7 मिलियन मूल्य का सोना बरामद किया गया है। सोना मिलने के बाद सभी कामगारों को जयपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रोक दिया गया और उनसे पूछताछ की जा रही है।

कामगारों ने पकड़े जाने के डर से सोने के ईंटों और छोटे छड़ों को इमरजेंसी लैंप में छुपा दिया था। हालांकि सभी एयरपोर्ट पर चलाये जा रहे सख्त चेकिन अभियान के तहत पकड़े गए।

भारतीय अधिकारियों ने कहा कि तीन यात्रियों ने स्पाइसजेट की उड़ान संख्या SG-9055 पर रास अल खैमाह से उड़ान भरी। सीमा शुल्क विभाग ने एक बयान में कहा, “बारह सोने की छड़ें / ईंटें 9.339 किलोग्राम वजन की हैं, जिनकी कीमत 45,761,100 रुपये (Dh2.25 मिलियन) है।”

सऊदी अरब से एक अलग प्रत्यावर्तन उड़ान पर आए ग्यारह और भारतीय नागरिकों को 22.6528 किलोग्राम सोने की बार्स के साथ पकड़ा गया, जिसकी कीमत 110,998,720 रूपये (Dh5.45 मिलियन) थी।

 

बता दें कि कई विशेष उड़ानों ने हजारों भारतीय प्रवासियों को प्रत्यावर्तित किया जा रहे है – जो हाल के महीनों में कोरोना वायरस (कोविद -19) के प्रकोप के कारण खाड़ी देशों में फंसे हुए हैं।GulfHindi.com

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।