सऊदी के हज और उमराह मंत्रालय के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि उमराह तीर्थ यात्रियों के लिए एंट्री की फाइनल डेट तय कर दी गई है। Umrah pilgrims के लिए एंट्री की फाइनल डेट 13 अप्रैल तय की गई है।

हज सीजन के लिए की जा रही है तैयारियां

बताते चलें कि अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है हज सीजन के लिए तैयारियां की जा रही हैं। तीर्थ यात्रियों के प्रस्थान की फाइनल डेट 29 अप्रैल तय की गई है। मंत्रालय ने यह साफ-साफ कह दिया है कि इसके बाद भी देश में रहना नियम का उल्लंघन माना जाएगा और आरोपी पर पेनाल्टी लगाई जाएगी।

उमराह पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों को इस बात का ख्याल रखना होगा कि उनके पास वीजा हो। इसके बाद Nusuk app के जरिए Umrah permit लेना जरूरी होगा। जो भी उमराह पर जाना चाहते हैं उन्हें वैध सूत्रों से ही वीजा लेना चाहिए। General Authority of Islamic Affairs and Endowments के द्वारा मान्यता प्राप्त ऑपरेटर से ही वीजा लेना होगा। नियम उल्लंघन करने पर आरोपी पर Dh50,000 की पेनाल्टी लगाई गई है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>